Vrund लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vrund लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वृन्द के दोहे

कुल सपूत जान्यौ परै लखि सुभ लच्छन गात।
होनहार बिरवान के होत चीकने पात॥

क्यों कीजै ऐसो जतन जाते काज न होय।
परवत पर खोदी कुआँ, कैसे निकसे तोय॥
 तोय - पानी

करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते सिल पर परत निसान॥
रसरी - रस्सी, सिल - [यहाँ] कुएँ का पत्थर 

जैसो गुन दीनों दई, तैसो रूप निबन्ध ।
ये दोनों कहँ पाइये, सोनों और सुगन्ध ॥

मूढ़ तहाँ ही मानिये, जहाँ न पण्डित होय ।
दीपक को रवि के उदै, बात न पूछै कोय ॥

बिन स्वारथ कैसें सहै, कोऊ करुवे बैन ।
लात खाय पुचकारिये, होय दुधारू-धैन ॥
 दुधारू-धैन - दूध देने वाली गाय 

विद्याधन उद्यम बिना कहौ जु पावै कौन?
बिना डुलाये ना मिले ज्यों पङ्खा की पौन॥
उद्यम - प्रयत्न, कोशिश ; पौन - हवा 

फेर न ह्वै हैं कपट सों, जो कीजै व्यौपार।
जैसे हाँडी काठ की, चढ़ै न दूजी बार॥

अति परिचै ते होत है अरुचि अनादर भाय।
मलयागिरि की भीलनी, चन्दन देति जराय॥


वृन्द