साहित्यम्
हिन्दुस्तानी-साहित्य सेवार्थ एक शैशव-प्रयास
haiku
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
haiku
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं.
सभी संदेश दिखाएं
एक हाइकु - बुशरा तबस्सुम
शून्य आकाश
तरंगित मनस
प्रतीति खास
हाइकु - गुञ्जन गर्ग अग्रवाल
हाय रे रोटी
ता-उम्र खींचती है
दीन की बोटी
गुञ्जन गर्ग अग्रवाल
9911770367
एक हाइकु - भगवत शरण अग्रवाल
बोये सपने
सींचे इन्द्र-धनुष
फले कैक्टस
-भगवत शरण अग्रवाल
हाइकु - रचना श्रीवास्तव
झील में चाँद
मेरी बाँहों में तुम
दौनों लजाएँ
रचना श्रीवास्तव
हाइकु - सुशीला श्योराण
जेठ की गर्मी
गौरैया तके मेह
रेत नहाये
:- सुशीला श्योराण
हाइकु - शशि पाधा
पङ्किल झील
नील-श्वेत पङ्कज
गुणी सन्तान
http://hindihaiku.wordpress.com/ से साभार
हाइकु - विभा रानी श्रीवास्तव
ज्ञान का लोप
पाशविकाचरण
मृत समाज
गिरि वसन
धूसर अँगरखा
उजली टोपी
पाँच हाइकु - कैलाश शर्मा
दुर्गा की पूजा
कन्या की भ्रूण हत्या
दोगलापन.
रात का दर्द
समझा है किसने
देखी है ओस?
न जाने कब
फिसली थी उँगली
यादें ही बचीं
विकृत मन
देखे केवल देह
बालिका में भी.
नयन उठे,
बेरुखी थी आँखों में,
बरस गये
:- कैलाश शर्मा
होली हाइगा [ncc]
ऋता शेखर मधु जी से प्रेरणा पा कर उन की नकल करते हुये कुछ हाइगा तैयार किये हैं
आशा है आप लोगों को पसंद आयेंगे
हाइगा - 1
Read more »
हाइकु
[१]
सत्य की खोज
आईने का सामना
सब ग़लत.................
[२]
दुग्ध नदियाँ
जल स्रोतों की खोज
जल पे जंग
[३]
आई लव यू
औरत बुरी बला
आई मिस यू.....................
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)