Sunil Taank लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sunil Taank लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चले आओ किसी का डर नहीं है


चले आओ किसी का डर नहीं है|
ये मेरा है तुम्हारा घर नहीं है|1|

पहुँच ही जाएगी कानों में तेरे|
मेरी आवाज अब बे-पर नहीं है|2|

यहाँ सब काम लेते हैं नजर से |
किसी के हाथ में खंजर नहीं है|3|

हुए हैं रहनुमा राहों के पत्थर |
मुझे अब ठोकरों का डर नहीं है|4|

हैं चेहरे पर यहाँ चेहरे हजारों |
हया आँखों में रत्ती भर नहीं है |5|
:- सुनील टाँकSuniltaank8@gmail.com