जग जीता, जगजीत, ग़ज़ल सम्राट कहाये

Jagjit Singh

बूढ़े या कि ज़वान, सभी के मन को भाये|
गीत-ग़ज़ल के रंग, अलग हट कर दिखलाये||
सात समंदर पार, अमन के दीप जलाये|
जग जीता, जगजीत, ग़ज़ल सम्राट कहाये||
तुमने तो सहसा कहा था, मुझको अब तक याद है|
गीत-ग़ज़ल से ही जगत ये, शाद और आबाद है||

================

छप्पय छंद

कुल छह चरण
पहले चार चरण रोला के - 11+13=24 मात्रा
अंत के दो चरण उल्लाला छंद के

उल्लाला छंद भी कई प्रकार के होते हैं
इस ऊपर वाले छंद में 15+13=28 मात्रा वाले उल्लाला छंद के दो चरण लिए गए हैं 

लिए सँदेशा दीवाली का, शरद पूर्णिमा आयी - नवीन

नभ रोशन, अंतर्मन रोशन, आलम है सुखदायी|
लिए सँदेशा दीवाली का, शरद पूर्णिमा आयी||
कुछ गरमी, कुछ सर्दी जैसा, मौसम लगे सुहाना|
यही सार जीवन का प्यारे, सुख-दुःख साथ निभाना|१|

बम्ब-पटाखे, लड्डू-बर्फी, खील-बताशे लाना|
मिल जाए गर हटरी, तो तुम, ला कर उसे सजाना||
नए-नए  कपडे सिलवाना, करना साफ़ सफाई|
घर के बड़े बुजुर्गों के सँग, पर्व मनाना भाई|२|

धनतेरस के दिन कुछ नूतन, घर में ले कर आना|
दीवाली वाले दिन, लक्ष्मी - पूजा थाल सजाना||
हाथ जोड़ फिर लक्ष्मी माँ से, यही माँगना प्यारे|
सारा जग रोशन हो जाए, दूर होंय अँधियारे|३|  

========
सार / ललित छंद

चार चरण का छंद 
प्रत्येक चरण में 16+12=28 मात्रा 
प्रत्येक चरण के अंत में 2 गुरु वर्ण / अक्षर का विधान 
परंतु कालांतर में कुछ कवियों ने इस में छूट ली है

:- नवीन सी. चतुर्वेदी 

बातों की परवा क्या करना, बातें करते लोग

बातों की परवा क्या करना, बातें करते लोग।
बात-कर्म-सिद्धांत-चलन का, नदी नाव संजोग।।
कर्म प्रधान सभी ने बोला, यही जगत का मर्म।
काम बड़ा ना छोटा होता, करिए कभी न शर्म।१।

वक़्त दिखाए राह उसी पर, चलता है इंसान।
मिले वक़्त से जो जैसा भी , प्रतिफल वही महान।।
मुँह से कुछ भी कहें, समय को - देते सब सम्मान।
बिना समय की अनुमति, मानव,  कर न सके उत्थान।२।


=======


सरसी छंद

16+11=27 मात्रा वाला मात्रिक छंद 
कुल चार चरण 
प्रत्येक चरण के अंत में गुरु लघु

आदमी खुद आदमी की टाँग खींचे जा रहा

बात आदम काल की, या बात फिर होवे नई।
वज़्ह है हर बात की,  हर - वज़्ह के मंज़र कई।।

खुद यहाँ  इंसान रुचि अनुसार साँचों में ढले।
किन्तु और परंतु के आधार पर जीवन चले।१।


आदमी खुद चुन रहा हरपल स्वयं की राह है।
किस तरह बोलें भला यह आदमी गुमराह है।।

श्रेष्ठतम-सर्वोच्च निज अस्तित्व को बतला रहा।
आदमी खुद आदमी की टाँग खींचे जा रहा।२।

===========
गीतिका छंद

14+12=26 मात्रा वाला मात्रिक छंद
कुल चार चरण
प्रत्येक चरण के अंत में लघु गुरु 
अलिखित रूप से इस छंद की लय 'ला ल ला ला' के अनुरूप चलती है 
यहाँ इस लय वाले 'ला' का अर्थ गुरु अक्षर नहीं 
लय वाले इस 'ला' की जगह 2 मात्रा भार वाला 1 गुरु अक्षर आ सकता है 
या 1-1 मात्रा भार वाले दो लघु अक्षर भी आ सकते हैं
कुछ कवि इस लय को मान्यता न भी दें, 
परंतु इस लय के साथ ही इस छंद की गेयता श्रवणीय लगती है

उदाहरण:-
हे प्रभों आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हम से कीजिये

छोरा-छोरी दिखते, बिना लगाम

अन्तर में दावानल, दृग - बरसात। 
तेरी मेरी सब की, ये ही बात।१।

किया वर्चुअल जग ने, ऐसा काम।  
छोरा-छोरी दिखते, बिना लगाम।२।

ऐसी बढ़ी आज कल, भागमभाग।
थाली से हैं गायब, रोटी साग।३।

मनवा व्याकुल भटके, तन अकुलाय।
यह कैसी उन्नति, जो, सुख को खाय।४।


========
बरवै छंद

12+7=19 मात्रा वाला मात्रिक छंद
दोहे की तरह दो चरण - चार पद
पहला और तीसरा पद 12 मात्रा 
दूसरा और चौथा पद 7 मात्रा
दूसरे और चौथे पद के अंत में गुरु लघु अक्षर 

जब सूकून ही लुप्त हो, क्या कर लेंगी मस्तियाँ

मैं-मेरा-मुझको-मुझे, ये ही राग सुना रहा।
जिस को सुनिएगा वही, अपने ढ़ोल बजा रहा।

कुछ अच्छा तो कुछ बुरा, यही जगत का सार है।
किस को हम मानें सही, किसे कहें बेकार है।१।


परिवर्तन के नाम पर, समय सभी को छल रहा।
चहरों पर मुस्कान पर, ज़िगर सभी का जल रहा।।

मातु-पिता से दूर हो, भटकें लड़के-लड़कियाँ।
जब सूकून ही लुप्त हो, क्या कर लेंगी मस्तियाँ।२।


उल्लाला छन्द

मात्रिक छन्द
चार चरण वाला छन्द
प्रत्येक चरण में दो हिस्से
हर हिस्से में १३ मात्रा, यूं प्रत्येक चरण में १३+१३=२६ मात्रा

उल्लाला छन्द के कुछ और भी भेद होते हैं

छप्पय छन्द में अक्सर १५+१३=२८ मात्रा  वाले छप्पय के दो चरण देखे गए हैं

कुछ दोहे-सोरठे - नवीन

दोहे 

जलें दीप हर द्वार पर, मिटे अंधेरी रैन|
सब को इस दीपावली, मिले शान्ति, सुख, चैन|१|

पाकिट में पैसे भरे, आँखों में दुःख-दर्द|
बिना फेमिली ज़िंदगी, ज्यूँ सजनी, बिन मर्द|२|

अनुभव, ज्ञान, उपाधियां, रिश्ते, नफरत, प्रीत।
बिन मर्ज़ी मिलते नहीं, यही सदा की रीत ।३।



सोरठे 

ऐसा हुआ कमाल, बाँहें बल खाने लगीं|
पूछ न दिल का हाल, अब के करवा चौथ में|१| 

'करवा-चन्द्र'  निढाल, करता रहा अतीत से|
'शरद-चन्द्र' तत्काल, बहन भाई का प्यार है|२|

:- नवीन सी. चतुर्वेदी