ये रात कैसे अचानक निखर निखर सी गयी

धुआँ उठा है कहीं खत जला दिये गए क्या
किसी के नाम के आँसू बहा दिये गए क्या

तो क्या हमारा कोई मुंतज़िर नहीं है वहाँ
वो जो चराग थे सारे बुझा दिये गए क्या

उजाड़ सीने में ये साँय साँय आवाजें
जो दिल में रहते थे बिल्कुल भुला दिये गए क्या

हमारे बाद न आया कोई भी सहरा तक
तो नक्श-ए-पा भी हमारे मिटा दिये गए क्या

ये रात कैसे अचानक निखर निखर सी गयी
अब उस दरीचे से परदे हटा दिये गए क्या
:- मनोज अज़हर
  • azhar.manoj@gmail.com

मुफ़ाएलुन फ़एलातुन मुफ़ाएलुन फालुन  
1212 1122 1212 22 
बहरे मुजतस मुसमन मखबून महजूफ

19 टिप्‍पणियां:

  1. शायद पहली बार पढ़ रहा हूँ आपको, गज़ब शेर कहे हैं भाई। बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह भाई वाह, हर एक शे’र शानदार। मनोज जी को बहुत बहुत बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  3. Bahut Achche sher padhvaye aapne , Badhai!!!!

    जवाब देंहटाएं
  4. TILAK RAAJ SAHIB...utsaahwardhan ke liye bahut dhanyabaad !

    जवाब देंहटाएं
  5. ये रात कैसे अचानक निखर निखर सी गयी
    अब उस दरीचे से परदे हटा दिये गए क्या
    वाह ...बहुत खूब।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर...
    बहुत सुन्दर रचना...
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  7. शानदार शेर , बधाई मनोज जी

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही लाजवाब शेर ... जुदा अंदाज़ के शेर ...

    जवाब देंहटाएं
  9. हमारे बाद न आया कोई भी सहरा तक
    तो नक्श-ए-पा भी हमारे मिटा दिये गए क्या

    मनोज जी एक सुंदर गज़ल ...मगर वज़न का ध्यान शायद नहीं दे पाये हर शेर में पहले मिसरे से दुसरे मिसरे में ज्यादा वजन लगता है
    ये केवल लगता है मुझे कोई उस्ताद नहीं हूँ मैं आप एक बार देखिये
    शुक्रिया !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Anand Dwivedi Sahab..

      आपको जैसा लगता है..दरअस्ल ऐसा है नहीं।

      सभी मिसरे बराबर वज़्न में हैं।
      आइन्दा कोई शुबा हो तो बराए-मेहरबानी साथ में तफ़सील ज़रूर दें ।
      -- मनोज अज़हर ।

      हटाएं
  10. शानदार गजल... मनोज जी को हार्दिक बधाईयाँ...

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी करने के लिए 3 विकल्प हैं.
1. गूगल खाते के साथ - इसके लिए आप को इस विकल्प को चुनने के बाद अपने लॉग इन आय डी पास वर्ड के साथ लॉग इन कर के टिप्पणी करने पर टिप्पणी के साथ आप का नाम और फोटो भी दिखाई पड़ेगा.
2. अनाम (एनोनिमस) - इस विकल्प का चयन करने पर आप की टिप्पणी बिना नाम और फोटो के साथ प्रकाशित हो जायेगी. आप चाहें तो टिप्पणी के अन्त में अपना नाम लिख सकते हैं.
3. नाम / URL - इस विकल्प के चयन करने पर आप से आप का नाम पूछा जायेगा. आप अपना नाम लिख दें (URL अनिवार्य नहीं है) उस के बाद टिप्पणी लिख कर पोस्ट (प्रकाशित) कर दें. आपका लिखा हुआ आपके नाम के साथ दिखाई पड़ेगा.

विविध भारतीय भाषाओं / बोलियों की विभिन्न विधाओं की सेवा के लिए हो रहे इस उपक्रम में आपका सहयोग वांछित है. सादर.