कैसे रह पाय उसके मुख मनभावन स्माइल ।
भले लाख यह कहे जमाना ,आज यही
चलता है ।
लेकिन गर कुछ हो जाए तो जीवन भर खलता है ।
बना आज का टॉप रेसलर बेटा नित उड़ता है ।
अब बेटी के फ्रेंड लिस्ट में हर कोई जुड़ता है ।
आज जहाँ भी जिधर भी देखो , एक यही बस चर्चा है ।
अपने बेटी बेटों पर हद से ज्यादा अब खर्चा है ।
घुट घुट कर जलना पड़ता है , जैसा जलता क्वाइल ।
कैसे रह पाए उसके मुख मनभावन स्माइल ।।
धर्म सनातन नहीं मानता , पश्चिम
के रीतों को ।
उल्टे - पुल्टे कपड़े भोजन अंग्रेजी गीतों को ।
प्रेम प्रणय में जाने का पथ मोबाइल देता है ।
फिर बिटिया के संग परिजन का जीवन हर लेता है ।
दुख पीड़ा में रो रोकर तब रक्त हुआ है ब्यॉइल ।
कैसे रह पाए उसके मुख मनभावन स्माइल ।।
पढ़ा लिखा जिसने बेटे को , डॉक्टर
उच्च बनाया ।
सारी पूँजी बेच बेचकर अमेरिका पहुँचाया ।
बेटा जब जम गया वहीं पर , कर कर फोन बुलाता है ।
तड़प तड़प कर मरता है , मुख
अग्नि भी नहीं पाता है ।
ना तो बाती जले दीप में , और न
जलता ऑइल ।
कैसे रह पाए उसके मुख मनभावन स्माइल ।।
बना आज का टॉप रेसलर बेटा नित उड़ता है ।
अब बेटी के फ्रेंड लिस्ट में हर कोई जुड़ता है ।
आज जहाँ भी जिधर भी देखो , एक यही बस चर्चा है ।
घुट घुट कर जलना पड़ता है , जैसा जलता क्वाइल ।
प्रेम प्रणय में जाने का पथ मोबाइल देता है ।
फिर बिटिया के संग परिजन का जीवन हर लेता है ।
दुख पीड़ा में रो रोकर तब रक्त हुआ है ब्यॉइल ।
कैसे रह पाए उसके मुख मनभावन स्माइल ।।
बेटा जब जम गया वहीं पर , कर कर फोन बुलाता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करने के लिए 3 विकल्प हैं.
1. गूगल खाते के साथ - इसके लिए आप को इस विकल्प को चुनने के बाद अपने लॉग इन आय डी पास वर्ड के साथ लॉग इन कर के टिप्पणी करने पर टिप्पणी के साथ आप का नाम और फोटो भी दिखाई पड़ेगा.
2. अनाम (एनोनिमस) - इस विकल्प का चयन करने पर आप की टिप्पणी बिना नाम और फोटो के साथ प्रकाशित हो जायेगी. आप चाहें तो टिप्पणी के अन्त में अपना नाम लिख सकते हैं.
3. नाम / URL - इस विकल्प के चयन करने पर आप से आप का नाम पूछा जायेगा. आप अपना नाम लिख दें (URL अनिवार्य नहीं है) उस के बाद टिप्पणी लिख कर पोस्ट (प्रकाशित) कर दें. आपका लिखा हुआ आपके नाम के साथ दिखाई पड़ेगा.
विविध भारतीय भाषाओं / बोलियों की विभिन्न विधाओं की सेवा के लिए हो रहे इस उपक्रम में आपका सहयोग वांछित है. सादर.