कृष्ण ने चुराया जिया, बड़े चितचोर पिया,
माखन चुरायें नित, चोरी की ही ठानी।
सूरत तुम्हारी प्यारी, जाऊँ मैं तो बलिहारी,
प्रभु तुम अंतर्यामी, वेदों की है वानी।।
हे नटवर नागर, जाऊँ मैं तो वारी।
बसो आप मेरे मन, क्लेश मिटे सब तन,
करती रहूँ भजन, बोले राधा प्यारी।
कृष्ण बसें राधा मन, दोनों ही हैं एक तन,
मुरली की धुन सुन, भागें गोपी सारी।
सबका चुराया जिया, कैसा तूने जादू किया,
प्रीत डोर ऐसी बांधी, राधा रानी हारी।।
सुध-बुध भूलीं सारी, कृष्णा की दीवानी।
विष प्याला राणा दिया, मीरा उसको पी लिया,
अमर हुई हैं देखो, राजा की ये रानी।
लगन लगाई ऐसी, योगी भी न करें जैसी,
प्रेम में ही डूबने की, मीरा जी ने ठानी।
घर बार मीरा छोड़ा, हरि से है नाता जोड़ा,
रिश्ते नातों को है तोड़ा, आत्मा थी वो ज्ञानी।।
पहले तीन चरणों में आठ-आठ वर्ण तथा चौथे चरण में दो बार मगण लिया गया है.
मगण अर्थात ‘मा-ता-रा’ अर्थात तीन बार दीर्घ वर्ण.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करने के लिए 3 विकल्प हैं.
1. गूगल खाते के साथ - इसके लिए आप को इस विकल्प को चुनने के बाद अपने लॉग इन आय डी पास वर्ड के साथ लॉग इन कर के टिप्पणी करने पर टिप्पणी के साथ आप का नाम और फोटो भी दिखाई पड़ेगा.
2. अनाम (एनोनिमस) - इस विकल्प का चयन करने पर आप की टिप्पणी बिना नाम और फोटो के साथ प्रकाशित हो जायेगी. आप चाहें तो टिप्पणी के अन्त में अपना नाम लिख सकते हैं.
3. नाम / URL - इस विकल्प के चयन करने पर आप से आप का नाम पूछा जायेगा. आप अपना नाम लिख दें (URL अनिवार्य नहीं है) उस के बाद टिप्पणी लिख कर पोस्ट (प्रकाशित) कर दें. आपका लिखा हुआ आपके नाम के साथ दिखाई पड़ेगा.
विविध भारतीय भाषाओं / बोलियों की विभिन्न विधाओं की सेवा के लिए हो रहे इस उपक्रम में आपका सहयोग वांछित है. सादर.