व्यक्तित्व - सञ्जीव सराफ़

व्यक्तित्व

सञ्जीव सराफ़ 

संजीव सराफ़ पॉलिप्लेक्स कार्पोरेशन लि. के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य अंशधारक हैं। यह कार्पोरेशन दुनिया में पी.ई.टी फ़िल्में बनानेवाली सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है।

श्री संजीव सराफ़ ने आरंभिक शिक्षा सिंधिया स्कूल में हासिल की और फिर आई.आई.टी खड़गपुर से 1980 में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने ओडिशा में अपना पुश्तैनी कारोबार संभाला और फिर पॉलिप्लेक्स के रूप में औद्योगिक जगत में अपनी विशिष्ट छवि बनाई। इस कंपनी की पहचान उन्होंने अनुशंसनीय मूल्यों के आधार पर बनाई जिसकी औद्योगिक जगत में बहुत सराहना हुई। पॉलिप्लेक्स भारत और थाईलैंड की एक पंजीकृत कंपनी है।

  श्री सराफ़ ने व्यापार के दूसरे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट सफलताएँ प्राप्त की हैं। उन्होंने ‘मनुपत्र’ नामक क़ानूनी सूचना उपलब्ध करनेवाली वेबसाइट भी बनाई है। पर्यावरण से अपने गहरे सरोकार को दर्शाते हुए उन्होंने अक्षय उर्जा के क्षेत्र में भी निवेश किया जिसके फलस्वरूप पंजाब, उत्तराखंड और सिक्किम में पन-बिजली प्रॉजेक्ट स्थापित किये गए। वह कई कंपनियों के बोर्ड के सक्रिय सदस्य भी हैं।

श्री सराफ़ उदार और मानवतावादी व्यक्ति हैं जो कंपनी की लोकहितकारी गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं। इन गतिविधियों के अंतर्गत एक चैरिटेबल स्कूल भी चलाया जा रहा है जिसमें 1200 बच्चे शिक्षा पा रहे हैं। श्री सराफ़ को पढ़ने का ज़बर्दस्त शौक़ है। उन्हें उर्दू शायरी से गहरा भावनात्मक लगाव है और उन्होंने उर्दू लिपि भी सीखी है। उन्हें चित्रकला और संगीत से भी गहरा प्रेम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करने के लिए 3 विकल्प हैं.
1. गूगल खाते के साथ - इसके लिए आप को इस विकल्प को चुनने के बाद अपने लॉग इन आय डी पास वर्ड के साथ लॉग इन कर के टिप्पणी करने पर टिप्पणी के साथ आप का नाम और फोटो भी दिखाई पड़ेगा.
2. अनाम (एनोनिमस) - इस विकल्प का चयन करने पर आप की टिप्पणी बिना नाम और फोटो के साथ प्रकाशित हो जायेगी. आप चाहें तो टिप्पणी के अन्त में अपना नाम लिख सकते हैं.
3. नाम / URL - इस विकल्प के चयन करने पर आप से आप का नाम पूछा जायेगा. आप अपना नाम लिख दें (URL अनिवार्य नहीं है) उस के बाद टिप्पणी लिख कर पोस्ट (प्रकाशित) कर दें. आपका लिखा हुआ आपके नाम के साथ दिखाई पड़ेगा.

विविध भारतीय भाषाओं / बोलियों की विभिन्न विधाओं की सेवा के लिए हो रहे इस उपक्रम में आपका सहयोग वांछित है. सादर.