नभ रोशन, अंतर्मन रोशन, आलम है सुखदायी|
लिए सँदेशा दीवाली का, शरद पूर्णिमा आयी||
कुछ गरमी, कुछ सर्दी जैसा, मौसम लगे सुहाना|
यही सार जीवन का प्यारे, सुख-दुःख साथ निभाना|१|
बम्ब-पटाखे, लड्डू-बर्फी, खील-बताशे लाना|
मिल जाए गर हटरी, तो तुम, ला कर उसे सजाना||
नए-नए कपडे सिलवाना, करना साफ़ सफाई|
घर के बड़े बुजुर्गों के सँग, पर्व मनाना भाई|२|
धनतेरस के दिन कुछ नूतन, घर में ले कर आना|
दीवाली वाले दिन, लक्ष्मी - पूजा थाल सजाना||
हाथ जोड़ फिर लक्ष्मी माँ से, यही माँगना प्यारे|
सारा जग रोशन हो जाए, दूर होंय अँधियारे|३|
========
सार / ललित छंद
चार चरण का छंद
प्रत्येक चरण में 16+12=28 मात्रा
प्रत्येक चरण के अंत में 2 गुरु वर्ण / अक्षर का विधान
परंतु कालांतर में कुछ कवियों ने इस में छूट ली है
:- नवीन सी. चतुर्वेदी
:- नवीन सी. चतुर्वेदी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करने के लिए 3 विकल्प हैं.
1. गूगल खाते के साथ - इसके लिए आप को इस विकल्प को चुनने के बाद अपने लॉग इन आय डी पास वर्ड के साथ लॉग इन कर के टिप्पणी करने पर टिप्पणी के साथ आप का नाम और फोटो भी दिखाई पड़ेगा.
2. अनाम (एनोनिमस) - इस विकल्प का चयन करने पर आप की टिप्पणी बिना नाम और फोटो के साथ प्रकाशित हो जायेगी. आप चाहें तो टिप्पणी के अन्त में अपना नाम लिख सकते हैं.
3. नाम / URL - इस विकल्प के चयन करने पर आप से आप का नाम पूछा जायेगा. आप अपना नाम लिख दें (URL अनिवार्य नहीं है) उस के बाद टिप्पणी लिख कर पोस्ट (प्रकाशित) कर दें. आपका लिखा हुआ आपके नाम के साथ दिखाई पड़ेगा.
विविध भारतीय भाषाओं / बोलियों की विभिन्न विधाओं की सेवा के लिए हो रहे इस उपक्रम में आपका सहयोग वांछित है. सादर.