कहते उसी को घर


बच्चे - बड़े - बूढ़े   जहाँ  पर,  प्यार  से  बातें  करें|
अपनत्व के तरु* से अहर्निश*, फूल खुशियों के झरें|
मृदुहास मय परिहास एवम आपसी विश्वास हो|
कहते उसी को 'घर', जहाँ, सुख - शांति का आभास हो||

*
तरु - पेड़, वृक्ष 
अहर्निश - रात-दिन, हमेशा  
===============================================
मात्रिक छन्द - हरिगीतिका

  • १६+१२=२८मात्रा
  • प्रत्येक चरण में १६ मात्रा के बाद यति / ध्वनी विराम [बोलते हुए रुकना]
  • चार चरण वाला छंद 
  • पहले-दूसरे तथा तीसरे-चौथे चरणों का तुकांत समान होना चाहिए 
  • चारों चरणों का तुकांत भी समान हो सकता है 
  • हर चरण के अंत में लघु-गुरु [१२] अनिवार्य


[छंद संदर्भ - श्री राम चंद्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणं]
===============================================

उपरोक्त हरिगीतिका छन्द की मात्रा गणना:-

पहला चरण:-
बच्चे-बड़े-बूढ़े जहाँ पर,
२२    १२  २२  १२  ११ = १६ मात्रा तथा यति
प्यार से बातें करें|
२१  २  २२   १२  = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु

दूसरा चरण:-
अपनत्व के तरु से अहर्निश, 
११२१   २   ११  २   १२११ = १६ मात्रा तथा यतिफूल खुशियों के झरें|२१   ११२     २  १२ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु

तीसरा चरण:-
मृदुहास मय परिहास एवम
११२१   ११   ११२१   २११ = १६ मात्रा तथा यति
आपसी विश्वास हो|
२१२    २२१     २ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु

चौथा चरण:-
कहते उसी को घर जहाँ, सुख-
११२   १२   २   ११  १२  ११ = १६ मात्रा तथा यति
शांति का आभास हो||
२१   २     २२१   २ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु

===============================================

14 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर संदेश युक्त, छंद शिक्षा!!

    जवाब देंहटाएं
  2. बिल्कुल सही व्याख्या की है घर की।

    जवाब देंहटाएं
  3. काव्य शास्त्र का विज्ञान आपके चरणों में बैठ कर सीखना होगा... बहुत सुन्दर...

    जवाब देंहटाएं
  4. "कहते उसी को 'घर' जहाँ सुख-शांति का आभास हो"

    जवाब देंहटाएं
  5. कविताओं की मात्रा तो नहीं समझा पर अर्थ में आनन्द की मात्रा कहीं अधिक थी।

    जवाब देंहटाएं
  6. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  7. हर गीतिका को स्पष्ट करती पंक्तियाँ |
    आशा

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी करने के लिए 3 विकल्प हैं.
1. गूगल खाते के साथ - इसके लिए आप को इस विकल्प को चुनने के बाद अपने लॉग इन आय डी पास वर्ड के साथ लॉग इन कर के टिप्पणी करने पर टिप्पणी के साथ आप का नाम और फोटो भी दिखाई पड़ेगा.
2. अनाम (एनोनिमस) - इस विकल्प का चयन करने पर आप की टिप्पणी बिना नाम और फोटो के साथ प्रकाशित हो जायेगी. आप चाहें तो टिप्पणी के अन्त में अपना नाम लिख सकते हैं.
3. नाम / URL - इस विकल्प के चयन करने पर आप से आप का नाम पूछा जायेगा. आप अपना नाम लिख दें (URL अनिवार्य नहीं है) उस के बाद टिप्पणी लिख कर पोस्ट (प्रकाशित) कर दें. आपका लिखा हुआ आपके नाम के साथ दिखाई पड़ेगा.

विविध भारतीय भाषाओं / बोलियों की विभिन्न विधाओं की सेवा के लिए हो रहे इस उपक्रम में आपका सहयोग वांछित है. सादर.