8 अगस्त 2011

वो "राखी सरताज", बीस बहना हों जिस के


rakhi


बहना की दादागिरी, भैया की मनुहार|
ये सब ले कर आ रहा, राखी का त्यौहार||
राखी का त्यौहार, यार क्या कहने इस के|
वो "राखी सरताज", बीस बहना$ हों जिस के|
ठूँस-ठूँस तिरकोन*, मिठाई खाते रहना|
फिर से आई याद, हमें राखी औ बहना||

सबसे पूर्व सगी-बड़ी, बहना का अधिकार|
उस के पीछे साब जी, लाइन लगे अपार||
लाइन लगे अपार, तिलक लगवाते जाओ|
गिन गिन के फिर नोट, तुरंत थमाते जाओ| 
मॉडर्न डिवलपमेंट, हुआ भारत में जब से|
ये अनुपम आनंद, छिन गया, तब से, सब से|| @



*मथुरा में समोसे को तिरकोन कहा जाता है [त्रिकोण जैसा दिखने के कारण]

$ अपनी बहन, चाची, काकी, भुआ, मौसी और मामियों की लड़कियां मिला कर
बीस बहनें भी होती थीं किसी किसी के| और भुआयें अलग से - बोनस में|

@ सुख भरी यादों के बीच दुखांत तो है, पर समय की सच्चाई भी यही है

छन्द - कुण्डलिया 

17 टिप्‍पणियां:

  1. त्यौहार के बदलते मायने पर पारंपरिक छंद विधा में रचना अच्छी लगी.. पवन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामना...

    जवाब देंहटाएं
  2. अब तो एक बहन भी मुश्किल से मिलती है ..अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. रचना अच्छी लगी पर यह तो लिखा ही नहीं कि इसमे कौनसा प्रयोग है |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  5. पुराना आनन्द त्योहारों का, कहाँ चला गया?

    जवाब देंहटाएं
  6. परिस्थितियों की मार कि एक बहन दक्षिण भारत में है तो दूसरी उत्तर में। और हम पूर्व भारत में। पता नहीं किसी से मिलना हो पाता है या नहीं।

    जवाब देंहटाएं
  7. दादागिरी शब्द का प्रयोग आपने किया है तो ... सोच कर ही किया होगा। पता नहीं क्यों इस संदर्भ में

    कुछ ये विचार मन में आ रहे हैं

    कि बंगाल में भाई को दादा कहते हैं तो उसके लिए ही दादागिरी उचित प्रतीत होता है। जब संदर्भ दीदी का है तो क्यॊं न आप दीदीगिरी शब्द का ईज़ाद कर कर देते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  8. आद. मनोज जी आप का प्रस्ताव अच्छा है :)

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर सामयिक प्रस्तुति ....
    बढ़िया कुण्डलियाँ ........

    जवाब देंहटाएं
  10. छंद महोत्सव में भी पढी यह कुण्डलिया...
    बहुत बढ़िया नवीन भईया...
    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत भावपूर्ण प्रस्तुति...यादों को बहुत पीछे ले गयी..

    जवाब देंहटाएं
  12. दोनों ही कुंडलियाँ मन को भा गईं नवीन जी, इस पावन पर्व पर इन कुंडलियों के लिए बधाइ स्वीकार कीजिए।

    जवाब देंहटाएं
  13. बीते हुए दिनों की याद दिलाती हुई पोस्ट अच्छी लगी बधाई

    जवाब देंहटाएं
  14. मौके के अनुसार लिखना आसान नहीं ... पर आपके सामने कुछ मुश्किल भी तो नहीं नवीन जी ... मनभावन कुंडलियाँ ...

    जवाब देंहटाएं
  15. .


    नवीन जी ,

    सुंदर कुंडलियों के लिए बधाई !



    रक्षाबंधन की शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं