बच्चे - बड़े - बूढ़े जहाँ पर, प्यार से बातें करें|
अपनत्व के तरु* से अहर्निश*, फूल खुशियों के झरें|
मृदुहास मय परिहास एवम आपसी विश्वास हो|
कहते उसी को 'घर', जहाँ, सुख - शांति का आभास हो||
*
तरु - पेड़, वृक्ष
अहर्निश - रात-दिन, हमेशा
===============================================मात्रिक छन्द - हरिगीतिका
- १६+१२=२८मात्रा
- प्रत्येक चरण में १६ मात्रा के बाद यति / ध्वनी विराम [बोलते हुए रुकना]
- चार चरण वाला छंद
- पहले-दूसरे तथा तीसरे-चौथे चरणों का तुकांत समान होना चाहिए
- चारों चरणों का तुकांत भी समान हो सकता है
- हर चरण के अंत में लघु-गुरु [१२] अनिवार्य
[छंद संदर्भ - श्री राम चंद्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणं]
===============================================
उपरोक्त हरिगीतिका छन्द की मात्रा गणना:-
पहला चरण:-
बच्चे-बड़े-बूढ़े जहाँ पर,२२ १२ २२ १२ ११ = १६ मात्रा तथा यति
प्यार से बातें करें|
२१ २ २२ १२ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु
दूसरा चरण:-
अपनत्व के तरु से अहर्निश, ११२१ २ ११ २ १२११ = १६ मात्रा तथा यतिफूल खुशियों के झरें|२१ ११२ २ १२ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु
तीसरा चरण:-
मृदुहास मय परिहास एवम
११२१ ११ ११२१ २११ = १६ मात्रा तथा यतिआपसी विश्वास हो|
२१२ २२१ २ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु
चौथा चरण:-
कहते उसी को घर जहाँ, सुख-
११२ १२ २ ११ १२ ११ = १६ मात्रा तथा यति
शांति का आभास हो||
२१ २ २२१ २ = 12 मात्रा, अंत में लघु गुरु
===============================================
बहुत ही सुन्दर स्तुत्स कार्य
जवाब देंहटाएंसुन्दर संदेश युक्त, छंद शिक्षा!!
जवाब देंहटाएंबिल्कुल सही व्याख्या की है घर की।
जवाब देंहटाएंsach to yahi hai....
जवाब देंहटाएंकाव्य शास्त्र का विज्ञान आपके चरणों में बैठ कर सीखना होगा... बहुत सुन्दर...
जवाब देंहटाएंसमझने का प्रयत्न कर रहा हूं।
जवाब देंहटाएं"कहते उसी को 'घर' जहाँ सुख-शांति का आभास हो"
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रस्तुति........ बहुत बहुत बधाई...
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर....
जवाब देंहटाएंकविताओं की मात्रा तो नहीं समझा पर अर्थ में आनन्द की मात्रा कहीं अधिक थी।
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर नवीन जी
जवाब देंहटाएंsachmuch aapka 'ghar' utkrisht hai !
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंहर गीतिका को स्पष्ट करती पंक्तियाँ |
जवाब देंहटाएंआशा