17 जून 2011

छंदों में मात्रा की गिनती - गण प्रकार और उनकी गणना


छंदों में मात्रा की गिनती


*अ इ उ क पि तु ------------------की एक [1] मात्रा


*आ ई ऊ ए ऐ ओ औ अं अः का पी तू को-----------की दो [2] मात्रा




*सत्य में 'स' की 1 आधे 'त' की 1 और 'य' की भी एक मात्रा = कुल मात्रा 3


*अंत में 'अं' की 2 और 'त' की 1 मात्रा = कुल मात्रा 3


*समर्पण में 'स' की 1 'म+र' की 2 'प' की 1 और 'ण' की 1 मात्रा = कुल मात्रा 5


*अतः में 'अ' की 1 और 'तः' की 2 मात्रा = कुल मात्रा 3


*रास्ता में 'रा' की 2 आधे 'स' की कोई नहीं और 'ता' की 2 मात्रा = कुल 4 मात्रा|
परंतु यदि इसी 'रास्ता' को 'रासता' की तरह बोला / लिखा जाये तो बीच वाले 'स' की 1 मात्रा जोड़ कर कुल 5 मात्रा|
सामान्यतः इस से बचा जाता है|



छंदों में गण प्रकार और उनकी गणना

सूत्र :- य मा ता रा ज भा न स ल गा

गण 1 = 'य'गण = य मा ता = लघु गुरु गुरु = 1 2 2

गण 2 = 'म'गण = मा ता रा = गुरु गुरु गुरु = 2 2 2

गण 3 = 'त'गण = ता रा ज = गुरु गुरु लघु = 2 2 1

गण 4 = 'र'गण = रा ज भा = गुरु लघु गुरु = 2 1 2

गण 5 = 'ज'गण = ज भा न = लघु गुरु लघु = 1 2 1

गण 6 = 'भ'गण = भा न स = गुरु लघु लघु = 2 1 1

गण 7 = 'न'गण = न स ल = लघु लघु लघु = 1 1 1

गण 8 = 'स'गण = स ल गा = लघु लघु गुरु = 1 1 2

'ल' का लतलब लघु यानि 1 मात्रा

'गा' का मतलब गुरु यानि 2 मात्रा

7 टिप्‍पणियां:

  1. धन्यवाद नवीन जी ! अच्छी जानकारी जो आप सदा शेयर करते हैं .. सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. अच्छी क्लास चल रही है। इससे हम जैसों को जिन्हें चन्दबद्ध रचना में आनंद आता है बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

    जवाब देंहटाएं
  3. जानकारी के लिए नवीन भाई को बहुत बहुत धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  4. गुरु गुरु गुरु
    जय हो गुरुदेव
    यही तो अब तक कर रहा था गड़बड़ |
    करूँगा अभ्यास, अब कसके रगड़ ||
    बहुत-बहुत चरण वंदना गुरूजी

    जवाब देंहटाएं
  5. पहली समस्या पूर्ति - चौपाई

    की पोस्ट देखने की कृपा करें ||

    जवाब देंहटाएं