31 दिसंबर 2010

आने वाले नये साल [केलेंडर ईयर] की ढेर सारी शुभकामनाएँ

टेंशन सारी छोड़ के, बढ़िया करें विचार|
बढ़िया पहनें-खायँ हम, बढ़िया हों व्यवहार||
बढ़िया हों व्यवहार, यार आमद या खर्चे|
बढ़िया हों आधार, करें सब बढ़िया चर्चे|
बढ़िया मेल मिलाप होयँ बढ़िया ट्रांजेक्शन|
बढ़िया हो नव-वर्ष, रहे ना कोई टेंशन||

नीती में अंतर न हो, प्रीति बढ़े दिन रात|
दुर्बल- निर्धन व्यक्ति पे, करें न हम आघात||
करें न हम आघात, बात बस इतनी प्यारे|
दम दम दमके चंद्र, साथ जब चमकें तारे|
हिल मिल हम रह पायँ, भूल कर बातें बीती|
औरों को बतलायँ - वही - जो पालें नीती||


सभी साहित्य रसिकों को आने वाले नये साल [केलेंडर ईयर] की ढेर सारी शुभकामनाएँ|

14 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी अभिव्यक्ति, आपको और आपके ब्लाग से जुड़े तमाम अदब जनों को नववर्ष की शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  2. बढ़िया हों व्यवहार, यार आमद या खर्चे|
    बढ़िया हों आधार, करें सब बढ़िया चर्चे|
    बढ़िया मेल मिलाप होयँ बढ़िया ट्रांजेक्शन|
    बढ़िया हो नव-वर्ष, रहे ना कोई टेंशन||
    .....बढ़िया अभिव्यक्ति
    नव वर्ष २०११ आपके जीवन में सुख, समृद्धि व मनोवांछित फलदायी हो, यह मेरी हार्दिक शुभकामना है.

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर रचना!
    नववर्ष 2011 की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  4. भाई संजय दानी जी, कविता रावत जी एवम् आदरणीय शास्त्री जी आपकी शुभेच्छाओं के लिए सहृदय आभार|

    जवाब देंहटाएं
  5. खूबसूरत अभिव्यक्ति. आभार.

    अनगिन आशीषों के आलोकवृ्त में
    तय हो सफ़र इस नए बरस का
    प्रभु के अनुग्रह के परिमल से
    सुवासित हो हर पल जीवन का
    मंगलमय कल्याणकारी नव वर्ष
    करे आशीष वृ्ष्टि सुख समृद्धि
    शांति उल्लास की
    आप पर और आपके प्रियजनो पर.

    आप को सपरिवार नव वर्ष २०११ की ढेरों शुभकामनाएं.
    सादर,
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  6. सार्थक संदेश देती हईं सुंदर कुंडलियां।
    .....
    शुभ नव दशक।

    जवाब देंहटाएं
  7. सुरेंद्र जी, डॉर्थी जी और महेंद्र जी आप की शुभेच्छाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  8. आ. सर
    हमेशा की तरह आज भी आपकी पोस्ट बहुत अच्छी लगी।

    नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएँ।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  9. आपको नव वर्ष 2012 की हार्दिक शुभ कामनाएँ।
    ---------------------------------------------------------------
    कल 02/01/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर कुण्डलिया आदरणीय नविन भाई जी....
    सादर बधाई और नूतन वर्ष की सादर शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  11. आमीन....
    नया साल बहुत बहुत मुबारक हो!१

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुंदर, सार्थक सन्देश देती लाजबाब कुंडलियाँ,
    नया साल आपके जीवन को प्रेम एवं विश्वास से महकाता रहे,

    --"नये साल की खुशी मनाएं"--

    जवाब देंहटाएं