16 दिसंबर 2010

नवगीत : आप हम सब खुश रहें

आप हम सब खुश रहें!

खेत खलिहानों में
पैदावार हो,
हसरतों का ना कहीं
व्यापार हो,
बाल बच्चों को मिले
शिक्षा अमित,
बहन बेटी घूम पाएँ
भय रहित,
हो तरक्की
और
नदियाँ भी बहें|
आप हम सब खुश रहें।1|

गैर की दहलीज पर
जब जाएँ हम,
मोल इज़्ज़त का
न दे के आएँ हम,
बाँह फैला के
सभी को स्थान दें,
साथ ही सरहद पे भी
हम ध्यान दें,
ताकि भावी पीढ़ियाँ
सब सुख लहें|
आप हम सब खुश रहें।2|

हम रहें खुश
इस तरह कुछ
इस बरस,
विश्व को
आए न हम तुम पे
तरस,
हम भी हैं कुछ
विश्व को
बतलाएँ हम,
कंधे से कंधा मिला
बतियाएँ हम,
देख तन गोरा
न स्तर से ढहें|
आप हम सब खुश रहें।3|

19 टिप्‍पणियां:

  1. साथ ही सरहद पे हम ध्यान दें।
    अच्छी अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  2. अपर्णा जी आपकी बहुमूल्य टिप्पणी के लिए आभार

    जवाब देंहटाएं
  3. भाई संजय दानी जी हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  4. बाल बच्चों को मिले
    शिक्षा अमित
    बहन बेटी घूम पाएँ
    भय रहित
    हो तरक्की
    और
    नदियाँ भी बहें
    आप हम सब खुश रहें।

    सबकी मंगल कामना करती एक उत्कृष्ट कविता...शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  5. बेहद सुन्दर भावना लिए हुए है आपकी यह मंगल कामना.

    जवाब देंहटाएं
  6. आभार वंदना जी और महेद्र जी| मेरे किंचित प्रयास को आप के उत्साह वर्धन से नयी ऊर्जा मिली है|

    जवाब देंहटाएं
  7. विकट समस्या है की "हसरतों" का व्यापार मंदी में चल रहा है, वर्तमान जीवन की जटिलता बढ़ने का यही कारण है.....

    सुन्दर विचारों से सजी, बेहतरीन प्रस्तुति.
    आपका साधुवाद

    मुझे मित्र के रूप में स्वीकार करें.

    अरविन्द जांगीड, सीकर (राज.)

    जवाब देंहटाएं
  8. सर्वे भवन्तु सुखिनः की पावन प्रार्थना सी सुन्दर रचना!

    जवाब देंहटाएं
  9. अनुपमा पाठक जी ने सही लिखा।
    ..बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  10. अच्छे बिम्बों से सजा हुआ सुन्दर नवगीत!
    बहुत-बहुत बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  11. bahut achchhe tareeke se aapne nav varsh ki kaamnayein di hain.
    aapko aur aapke saare pariwaar v doston ko nav varsh ki haardik shubhkaamnaayein.

    जवाब देंहटाएं
  12. भाई अरविंद जांगिड जी बहुत बाहुत आभार उत्साह वर्धन के लिए

    जवाब देंहटाएं
  13. भाई देवेन्द्र पाण्डेय जी, आभार आपकी शुभकामनाओं के लिए

    जवाब देंहटाएं
  14. आदरणीय शास्त्री जी आपका आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है

    जवाब देंहटाएं
  15. हमारे प्रिय लव गुरु जी आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं